मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात समेत सवा लाख नगदी पार कर दी। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में दी है।
रीवन निवासी देव त्रिपाठी ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह परिवार समेत खाना खा पीकर सो गए। रात में चोर छत के रास्ते से उनके घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़ उनमें रखे लाखों के सोने चांदी के जेवरात व सवा लाख नगदी चोरी कर ले गए। सुबह मां मिथिलेश की नजर खुले कमरे व खुली अलमारी पड़ी देखी तो उन्होंने उन्हें घटना की जानकारी दी। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के संबंध में कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया रीवन में हुई चोरी की सूचना दर्ज कर ली गई है। शीघ्र चोरी का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)