फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता से मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ में शराब पीकर घर के सामने लघुशंका करने से रोकने पर युवकों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष व उनके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने व्यापारी फायर झोंका जिसमें वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे घर पर थे। इसी दौरान चार युवकों ने उनके घर के पास बैठ कर शराब पी। नशे की हालत में घर के सामने लघुशंका करने लगे। विरोध करने पर उन्हें व उनके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसमें वे बाल-बाल बच गए। वहीं गोली दीवार में जा धंसी। फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों के ललकारने पर युवक भाग खड़े हुए। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मारपीट में घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। घटना की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें