फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढू के घर आने पर हुआ विवाद, लाठी डंडे चले सिर फूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पारा रैपुरा में साढू के घर आने पर विवाद हो गया। वाद विवाद बढ़ने पर एक-दूसरे का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने आने वाले साढू़ के साथ उसके मित्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पारा रैपुरा निवासी संतोष कुमार एवं पंधरी निवासी पुष्पेंद्र आपस में साढू़ हैं। शनिवार को देर शाम पुष्पेंद्र साथी सुरौली बुजुर्ग निवासी शिवा व एक अन्य के साथ पारा रैपुरा निवासी साढू़ संतोष कुमार के पास गए। संतोष ने अचानक साढू़ के घर आ धमकने का कारण जानना चाहा। इससे पुष्पेंद्र आगबबूला हो गया और वाद-विवाद करने लगा। वाद विवाद बढ़ने पर दोनों गुत्थमगुत्था हो गए और एक दूसरे को जमकर पीटा। इस घटना में संतोष कुमार का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने संतोष की तहरीर पर पुष्पेंद्र, शिवा एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें