फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयरहाउस कर्मचारी के खाते से 36 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। वेयर हाउस कर्मचारी के बैंक खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह धनराशि एटीएम से निकाली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव निवासी संतोष कुमार पटैरिया ने बताया कि वह वेयर हाउस नौगांव में कर्मचारी है। उनका बचत खाता बसेला गांव की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में है। पांच सितंबर को बैंक से पैसे निकालकर पासबुक में एंट्री कराई। तब खाते में करीब 36 हजार रुपये थे। 21 सितंबर को 7325 रुपये सैलरी मिली। रुपयों की जरूरत होने पर पहली अक्तूबर को चार हजार रुपये निकाले। खाता चेक किया तो उसमें करीब 3500 रुपये शेष देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

36 हजार रुपये एटीएम द्वारा निकलने की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने बाकी बचे रुपये निकालकर खाता बंद करा दिया। एटीएम द्वारा खाता से 36 हजार रुपये निकलने की जानकारी बैंक शाखा प्रबंधक को दी। पीड़ित ने बताया कि बैंक शाखा से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। रुपये निकलने से परेशान उपभोक्ता ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक शाखा प्रबंधक से संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें