फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लाखों की चोरी, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर पीटा। घर में रखे डेढ़ लाख रुपये व जेवरात ले गए। मारपीट में घायल हुए पीड़ित ने इलाज कराने के बाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जरिया थाने के पहरा गांव निवासी शीलू यादव ने बताया कि खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। एक सप्ताह पूर्व रात में असलहों से लैस चोर उनके घर में घुसे। चोरों ने उन्हें बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और तारों से बांध कर डाल दिया। इसके बाद घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद, सोने की झुमकी, बेसर, चांदी का बिछुआ आदि सामान चोरी कर ले गए। बताया कि चोरी गए रुपये नलकूप में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए रखे थे।
बताया कि मारपीट में घायल होने पर उसने उरई में इलाज कराया। इलाज कराने के बाद रविवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी है। जरिया थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि पहरा गांव में चोरियों की घटनाओं पर कड़ी छानबीन की जा रही है। स्वाट व सर्विलांस की टीमें भी लगीं हुईं हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामलों के खुलासे कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें