राठ। पुलिस ने तीन स्थानों पर छापा मारकर चौदह जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस को फड़ों से 33880 रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया नगर के दीवानपुरा में फड़ पर छापा मारा। जहां से फरसौलियाना निवासी शानू खान, बजरिया निवासी अरबाज, पठनऊ निवासी जितेंद्र गुप्ता व दीवानपुरा निवासी अब्दुल शाकिर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।
पठानपुरा में फड़ से बुधौलियाना निवासी कल्लू, महेंद्र कुशवाहा, दशाराम, सुनील, पठानपुरा के अशोक, वीरेंद्र व दीवानपुरा के बृज किशोर को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार गल्ला मंडी में चल रहे फड़ से नहदौरा गांव के निर्मल सिंह, इटैलिया बाजा गांव के प्रभात लोधी, जुगियाना के सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)