मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। लंबे समय से अतिक्रमण की मार झेल रहे कस्बे के लोगों को अब राहत मिलती दिखाई दे रही है। मंगलवार को नगर पालिका ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। वंशनाला से लेकर इलाहाबाद बैंक और मलीकुआं चौराहा से देवी चौराहा तक किए गए अतिक्रमण से आएदिन जाम लगता है। चेतावनी के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मंगलवार को पालिका ईओ राजेश कुमार ने पुलिस के साथ अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया। ईओ ने बताया पक्का निर्माण करने वालों को हिदायत दी गई है कि एक सप्ताह में अतिक्रमण हटा ले। अन्यथा पालिका गिरा देगी। अभियान के दौरान एसडीएम अजीत परेश, तहसीलदार रामानुज शुक्ला भी मौजूद रहे। (संवाद)