फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों ने ईंट से कूंचकर की हत्या

विज्ञापन
मृतक रामप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव में शुक्रवार रात जमीन के विवाद में रिश्ते तार-तार हो गए। चचेरे भाइयों ने तमंचे की बट और ईंट से कूंचकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के दौरान दोनों हत्यारोपी भी घायल हो गए थे। दोनों का पुलिस अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात 10 बजे बिलौटा गांव में हुई। गांव के रामप्रसाद (42) का जमीनी विवाद चचेरे भाइयों से चल रहा था। मृतक की बहन सोमवती ने बताया पिता शिवनाथ ने कई साल पूर्व कुरारा कस्बे में चार बीघा जमीन खरीदी थी। यह जमीन उन्होंने अपने भतीजे शिवनारायण के नाम कर दी थी। उसी में प्लाटिंग की गई है और एक प्लाट भी बेच दिया गया है।
जमीन में हिस्सेदारी और प्लाटिंग के पैसे के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों से कई दिनों से विवाद चल रहा था। बताया उनका भाई अविवाहित था। वहीं मृतक के भाई मुखिया ने दी तहरीर में बताया रात में पड़ोस में चचेरा भाई उमेश अपनी पत्नी नेहा से झगड़ा कर रहा था। तभी शोर सुनकर उनका भाई राम प्रसाद वहां पहुंचे और डांटकर झगड़ा शांत कराने लगा। डांट फटकार पर उमेश और उनके भाई प्रदीप ने राम प्रसाद को गालियां देकर मारने के लिए दौड़े। इस पर भाई वहां से भागकर पड़ोसी राजेश के घर के पहुंच गए। लेकिन पीछे से दोनों मारने के लिए आए तो भाई ने तमंचा से फायर कर दिया। जिस पर दोनों ने बचाव कर उमेश व उनके भाई प्रदीप ने पकड़कर तमंचा छीन लिया और जमीन पर गिराकर पीटने लगे।
विज्ञापन

उमेश ने उसी तमंचे की बट से व प्रदीप ईंट से रामप्रसाद के सिर व चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर उमेश व उनके भाई प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। झगड़े में हत्यारोपी दोनों चचेरे भाई घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस हिरासत में अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारोपी प्रदीप को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें