भरुआसुमेरपुर। शुक्रवार रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक ढाबा में जा घुसा। हादसे में ढाबे के अंदर सो रहे मालिक के पुत्र मनोज कुमार, कर्मी टिंकू शुक्ला, मुरारी राय, पिंटू राय, नितेश राय आदि घायल हो गए। मौके पर पहुंचे फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने सभी को मलबे से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पुलिस ने डंपर चालक एवं हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। ढाबा मालिक प्रहलाद गुप्ता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें लाखों का सामान नष्ट होने की बात कही है। इसमें 33 केवी की विद्युत लाइन ध्वस्त हो गई है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सुबह कस्बे में जलापूर्ति नहीं हो सकी। अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। (संवाद)