फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन लोगों को ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। सिसोलर थानाक्षेत्र के ग्राम परहेटा मोड़ पर गुरुवार को देर शाम बरहौं संस्कार में जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बांकी गांव के पूर्व प्रधान संतोष उपाध्याय ने बताया कि वह गांव निवासी गंगाराम सविता व भगवानदास यादव के साथ बाइक से सिसोलर थानाक्षेत्र के ग्राम परहेटा में बरहौं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। परहेटा मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान भगवानदास यादव (45) ने दम तोड़ दिया। उपचार के बाद पूर्व प्रधान संतोष उपाध्याय एवं गंगाराम की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अचानक हुई इस घटना से मृतक की पत्नी गौरा सहित तीन पुत्र व एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें