भरुआसुमेरपुर। कस्बे के देवगांव मार्ग में रोटीराम इंटर कॉलेज के समीप दो बाइकें आमने सामने टकरा गईं। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।
शनिवार को देर रात देवगांव मार्ग में रोटीराम इंटर कॉलेज के समीप तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। घटना में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार रंजीत को गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण इसको प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरी बाइक में सवार तीन लोग बगैर उपचार के मौके से चले गए। (संवाद)