फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। एक सप्ताह पूर्व पिता के साथ खेत जा रहा बीएससी का छात्र बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। सोमवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जरिया के अमूंद गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया उनका पुत्र धीरेंद्र (18) बीएससी का छात्र था। गुरुवार को पिता-पुत्र बाइक से खेत जा रहे थे। गांव के बाहर धर्मेंद्र लघुशंका के लिए बाइक से उतर गए। जबकि उनके पुत्र सड़क किनारे बाइक खड़ी किए बैठे थे।
विज्ञापन

तभी एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह उछल कर सड़क पर जा गिरे। सामने से आ रही दूसरी बाइक उन्हें रौंदते हुए निकल गई। घायल छात्र को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। वहां से परिजन उसे ग्वालियर ले गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। जरिया एसओ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें