फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पत्नी को पहली बार विदा कराने ससुराल जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की बीस दिन पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

जलालपुर थानाक्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी छत्रपाल राजपूत ने बताया 30 अप्रैल को उनके छोटे भाई गौतम राजपूत (23) की शादी मझगवां थाने के गुगरवारा गांव निवासी मिथलेश के साथ हुई थी। मिथलेश अपने मायके में थीं। गुरुवार को गौतम के चचेरे चाचा बृजेंद्र की पुत्री रीता की बरात आनी है। इसलिए बुधवार को परिजन विवाह में शामिल होने के लिए उसकी पत्नी मिथलेश को विदा कराने गुगरवारा गए थे। जहां किसी बात पर मायके पक्ष ने मिथलेश को ससुराल भेजने से मना कर दिया।
यह जानकारी होते ही गुस्से में आकर गौतम देर शाम बाइक से गुगरवारा के लिए निकल पड़ा। रात करीब नौ बजे पनवाड़ी मार्ग पर रिलायंस पेट्रोलपंप के पास किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता के नाम पर 12 बीघा कृषि भूमि है। मृतक अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

विवाह वाले घर में युवक की मौत से कोहराम मचा है। मां भगवती, भाई छत्रपाल व देवसिंह का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी पत्नी मिथलेश विवाह के बीस दिन बाद ही बेवा होने से बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें