फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल को न हटाने पर इमरजेंसी सेवा बंद करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। बुधवार शाम कस्बे की सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट से अभद्रतापूर्ण व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीएचसी स्टाफ ने कोतवाली प्रभारी का 36 घंटे के अंदर स्थानांतरण करने की मांग की है। ऐसा न होने पर इमरजेंसी सेवाओं को बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष (फार्मासिस्ट) अशोक कुमार निगम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया अगर 36 घंटे के अंदर कोतवाल का स्थानांतरण नहीं किया गया तो सीएचसी की इमरजेंसी सेवा बंद कर दी जाएगी। इसके बाद संगठन की बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष अशोक निगम, डा. उमाकांत, डा. रवि, अंकित सचान, अजय कुमार शिवहरे, सोम नारायण त्रिपाठी आदि रहे। वहीं इस मामले में कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा उन्होंने किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की है और न ही वह अभद्रता करते हैं। अजय शिवहरे अस्पताल कैंपस में धूम्रपान कर रहे थे, तो उन्हें सिगरेट नहीं पीने और मास्क लगाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें