फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पति-पत्नी समेत कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पति और पत्नी समेत कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित पति-पत्नी तहसील टौणीदेवी के तहत बगबाड़ा के तहत समेला गांव के रहने वाले हैं। वे 9 जून को दिल्ली से लौटे हैं। दोनों गृह संगरोध में थे।
विज्ञापन

तीसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति भोरंज उमपंडल के कंज्याण का रहने वाला है। इन तीन नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 134 पहुंच गई है। हालांकि सक्रिय मामले महज 29 हैं। जबकि 104 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य होकर घर लौटे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सोमवार को जिला में कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं। तीनों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही प्राथमिक संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें