फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ओटीपी का मैसेज फिर भी लौट रहे उपभोक्ता

Sat, 11 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में गैस बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। अधिकांश एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही हैं। नंबर आने के बाद कई उपभोक्ताओं को बुकिंग नंबर और ओटीपी का मैसेज दिखाने के बाद भी लौटा दिया जा रहा है। एजेंसी कर्मचारी दोबारा बुकिंग करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




सूरजपुर निवासी रेखा ने बताया कि त्रिवेणी गैस एजेंसी पर उसका कनेक्शन है। एक सप्ताह में तीसरी बार वह बिना सिलिंडर के खाली लौट रही हूं। कोई सही बात बताते ही नहीं हैं। वहीं रामपुर मोहटा की प्रेमा देवी ने बताया कि गैस एजेंसियों पर पूरी तरह मनमानी की जा रही है। वह 10 किलोमीटर दूर से सिलिंडर लेकर गैस भरवाने आई थी। एजेंसी कर्मचारी दो दिन बाद बुलाया है। ऐसी अवस्था में चूल्हा फूंकने की भी हिम्मत नहीं बची है।

-



सभी एजेंसियों पर निरंतर निगरानी की जा रही है। सिलिंडरों की कालाबाजारी का आरोप निराधार है। उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं। यदि बुकिंग के बाद किसी को सिलिंडर नहीं मिल रहा हैं तो इसकी शिकायत विभाग में करें, तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीके शुक्ल, डीएसओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें