मौदहा। सचिव व ग्राम प्रधान पर अपात्र को प्रधानमंत्री आवासीय योजना का पैसा दिए जाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। खैर निवासी रामचरण ने दिए शिकायती पत्र में प्रधान व सचिव पर सरकारी धन के बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया है।
बताया पूर्व प्रधान अनीता व सचिव शिवशंकर पाल की मिलीभगत से एक महिला को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पहली किस्त 40 हजार खाते में भेजी है, जबकि वह अपात्र हैं। उनके पास गांव में दो मकान समेत 20 बीघा सिंचित खेती है। पक्के मकान का कुछ हिस्सा तुड़वाकर उसमें कालोनी का निर्माण कराया है। ग्रामीण ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। (संवाद)