फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में होगा नामांकन कार्य

Fri, 06 Jan 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
30 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही जिले की दोनों विधानसभाओं के निर्वाचन का कार्य शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे निर्वाचन प्रक्रियासे संबंधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी। कलक्ट्रेट परिसर में दोनों विधानसभाओं के अलग अलग काउंटरों में नामांकन पत्र जमा होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयवीर सिंह
विज्ञापन


यादव ने बताया कि जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों 228 हमीरपुर व 229 राठ आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। बताया कि जिले में दोनों विधानसभाओं में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। निर्वाचन की अधिसूचना 30 जनवरी को जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र जमा होने लगेंगे।

बताया कि नाम निर्देशन की अंतिम तारीख छह फरवरी है। सात फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ फरवरी को नाम वापसी होगी। 23 फरवरी को मतदान व 11 मार्च को मतगणना का कार्यक्रम होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध चार जनवरी से जिले में लागू हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में दोनों विधानसभाओं के अलग अलग काउंटरों में नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें