फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेरपुर में लगेगा कीटनाशक कारखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) के प्रयास से जिले के सुमेरपुर कस्बे में एक कीटनाशक कारखाना बनेगा। मेगा परियोजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र में 25 एकड़ का भूखंड प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

सुमेरपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ज्यादातर प्लाट खाली पड़े हैं। कभी यहां 100 से अधिक फैक्ट्रियां संचालित हुआ करती थी। इधर मेगा परियोजना के जरिए नई इकाइयां स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र कृष्णपाल वर्मा ने बताया सॉल्विस स्पेशलिटीज लिमिटेड ने बुंदेलखंड में इकाई स्थापित करने के लिए भूमि मांगी थी। कोविड-19 की दूसरी लहर के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भी प्राधिकरण ने सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को बहुत ही कम समय में पूरा कर स्वीकृतियां दिलाने में कामयाबी पा ली है। सॉल्विस स्पेशलिटी के जरिए इस मेगा परियोजना में कीटनाशकों और विशेष रसायनों के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
इस परियोजना से करीब 1500 लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। आवंटी कंपनी की ओर से 5 वर्ष के भीतर उत्पादन शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। साल्विस स्पेशलिटीज लिमिटेड इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड की सौ फ़ीसदी सहायक कंपनी है। जिसने पहले ही मध्य यूपी में हरदोई जिले के संडीला में (यूपीएसआईडीए) औद्योगिक क्षेत्र में फंगीसाइड हबीसाइड और कीटनाशकों की एक निर्माण इकाई स्थापित की है। इस आवंटन के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

कहा इस क्षेत्र में एक अन्य प्रमुख औद्योगिक घराने हिंदुस्तान युनिलीवर को भी आकर्षित किया है। जिसे हाल ही में जमीन आवंटित की है। हिंदुस्तान युनिलीवर ने 364 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इससे करीब 700 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। बुंदेलखंड क्षेत्र में इस तरह की मेगा परियोजना स्थापित होने से क्षेत्र का विकास तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें