फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनेंगे आधुनिक जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में पहले ही दिन मिली जीत से देश में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है। शासन-प्रशासन अब खेलों को लेकर गंभीर है। जिसकी नजीर जिले में देखने को मिल रही है। डीएम के निर्देश पर जिले में 330 खेल मैदानों को बनाने की तैयारी तेज है। जिसके लिए डीएम ने सभी एसडीएम व बीडीओ को जल्द प्रस्ताव व जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इससे खेल का माहौल बना है। अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक सभी खेलों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस चर्चा में जिला प्रशासन एक कदम बढ़ाते हुए जनपद में खेल के लिए न सिर्फ माहौल देने की तैयारी की है, बल्कि खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए ग्राम स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराने जा रहा है।
बनेंगे खेल मैदान तो मिलेगी सुविधा
पत्योरा गांव निवासी अंकुर पांडेय ने बताया गांव में आज तक खेल का मैदान नहीं बना है। जिससे खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा में निखार नहीं आ रहा है। अगर गांव में खेल मैदान बन जाए, तो खिलाड़ियों को सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। खेल प्रतिभा निखारने का सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मिलेगा अच्छा अवसर और माहौल
कारीमाटी निवासी सत्यम सिंह ने बताया गांव-गांव खेल मैदान बन जाने से खिलाड़ियों को अच्छा अवसर मिलेगा। जिससे जिला स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपने गांव का नाम रोशन करेंगे। प्रतिभा में निखार आए। साथ ही खेल से जुड़ी सारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध हो सकेगा।
प्रतिभाओं में आएगा निखार
सुरौली बुजुर्ग निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह ने बताया गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन सुविधाओं का टोटा है। अगर गांवों में खेल मैदान बन जाएंगे तो खेल प्रतिभा में निखार आएगा। खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। युवा मन से खेल में प्रतिभाग करेंगे।
गांव की बेटियां भी करेंगी नाम रोशन
दिया द्विवेदी ने बताया गांव में महिला खिलाड़ियों के लिए सबसे अधिक समस्या है। खेल के मैदान न होने के कारण उनकी खेल के प्रति रुचि खत्म हो रही है। अगर गांव में खेल मैदान बन जाएंगे तो महिला खिलाड़ियों को भी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। वह भी खेलेंगी।
सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान
जिला विकास अधिकारी विकास कुमार मिश्रा ने बताया जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 330 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कहा इन खेल मैदानों का निर्माण मनरेगा व राज्य वित्त आयोग के पैसे से कराया जाएगा। कहा प्रथम पारी में जिन ग्राम पंचायतों में खेल मैदान की जगह है। वहां खेल मैदान बनाए जाएंगे।
जहां पर खेल मैदान की जगह नहीं है। वहां ग्राम सभा की जमीन में निर्माण कराया जाएगा। यह खेल मैदान विद्यालयों के पास या फिर स्कूल से करीब 300 मीटर की दूरी में बनाए जाएंगे। जिसमें कम से कम एक एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। बताया खेल मैदानों को आधुनिक बनाया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इनमें जिम, बैडमिंटन, वालीबाल, रनिंग प्वाइंट आदि जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें