फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : यात्रियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन ने आंशिक कर्फ्यू व लॉकडाउन लगाया। दुकानें बंद होने से लोगों को शादी-ब्याह व जरूरत का सामान लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। प्राइवेट वाहनों के न चलने से परेशानी हुई। मगर सब बेकार गया। लोग रोडवेज बसों में बिना मास्क, बगैर दो गज दूरी के सफर कर रहे हैं। एक दूसरे से सटकर बैठते हैं, धकियाकर बस में चढ़ते है, मगर लोगों को रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव खत्म होते ही सरकार ने लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी कर दिए। ताकि कोरोना पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं सुबह 11 बजे तक किराना व अन्य रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए लोग बाजार में घूमने लगते हैं। इससे कोरोना का पालन पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। शादी समारोह के लिए खरीदारी करने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में रोडवेज परिसर से आधी बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने पर कोरोना से बचाव के प्रयास तार-तार हो रहे हैं। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग या सैनिटाइजर का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें