फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों का होगा सोशल ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। दो सितंबर से ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की चार सदस्यीय टीम मनरेगा के कार्यों का सत्यापन करेगी। सत्यापन के दौरान टीम को सभी अभिलेख मौके पर मुहैया कराए जाएं। इस आशय के निर्देश जिला विकास अधिकारी ने प्रधानों एवं पंचायत सचिवों को बैठक में दिए। ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट दो सितंबर से होना है। किस ग्राम पंचायत में किस दिन ऑडिट टीम पहुंचेगी, इसका रोस्टर बना दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विकासखंड कार्यालय सभागार में हुई ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की बैठक में जिला विकास अधिकारी विकास कुमार ने कहा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4 सदस्यीय टीम को जाना है। बिना कार्य कराए ही भुगतान करा लिए जाने के प्रकरण अगर पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक को सोशल ऑडिट टीम के कोआर्डिनेटर अनिल कुमार व बीडीओ दिव्या त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें