फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः मुस्कुरा के 23 गांवों में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
मुस्करा कस्बे के विद्युत पावर सब स्टेशन में मशीनों को ठीक करते कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा। उमस भरी गर्मी के बीच 23 गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटों से ठप है। बिजली न आने से पानी का भी संकट होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बे के लोग बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। कई मोहल्लों के हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। चार थोक मोहल्ला निवासी अनूप दीक्षित ने बताया कि उमस भरी गर्मी में बच्चे बिलबिला रहे हैं और पानी का संकट है। आसपास के चालू हैंडपंपों से खारा पानी आ रहा है। आधा किमी दूर से पानी ला रहे हैं। छह थोक निवासी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि दिन भर बिजली गुल रहने से गर्मी बर्दाश्त से बाहर है।
विज्ञापन

अवर अभियंता वैष्णव कुमार ने बताया कि हाल ही में उपकेंद्र में नई फीडर मशीनें लगाई गई हैं। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक हैं। उनमें से एक इनकमिंग फीडर मशीन में रिले खराब होने से आपूर्ति ठप है। इंजीनियर मरम्मत में लगे हैं। खराब पुर्जों को जल्द से जल्द हमीरपुर से मंगाने की व्यवस्था की जा रही है। रिले बदलते ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें