फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं चले ई रिक्शा, पैदल ही सफर

विज्ञापन
सुमेरपुर में ई रिक्शा बंद होने से पैदल जाते यात्री। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर चलने से रोक के विरोध में दूसरे दिन भी ई-रिक्शा नहीं चले। इस कारण लोगों को रेलवे स्टेशन, नवीन गल्ला मंडी, अस्पताल जाने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ा। उधर, कस्बे के थोक डीलर संघ ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर ई रिक्शा चलवाने की मांग की है। संघ का कहना है कि ई रिक्शा बंद होने से उन्हें बाजार में माल की आपूर्ति कराने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

कस्बे में बुधवार को भी ई रिक्शा का संचालन ठप रहा। इससे लोगों का काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कस्बे के थोक डीलर संघ ने बुधवार को थानाध्यक्ष भरत कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि बुधवार को साप्ताहिक बाजार का दिन था और उनके पास कई ऑर्डर थे, लेकिन ई रिक्शा बंद होने से वह माल नहीं पहुंचा सके। ई रिक्शा संघ के संरक्षक महेश गुप्ता दीपू, अध्यक्ष रणबहादुर यादव ने कहा कि जब तक प्रशासन अनुमति नहीं देगा तब तक कस्बे में ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा। एआरटीओ पर आरोप लगाते हुए कहा ओवरलोड ट्रकों, डंपर, पिकप को छूट है। सिर्फ ई-रिक्शा नहीं चलने दिया जा रहा है। एआरटीओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें