फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन कर युवाओं ने मांगा पानी

विज्ञापन
ौदहा जलसंस्थान कार्यालय परिसर में पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करते कस्बे के लोग। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। पानी की समस्या से नाराज लोगों ने जल संस्थान परिसर में सपा यूथ ब्रिगेड के याकूब गड्डी के नेतृत्व में क्रमिक अनशन शुरू किया है। लोगों का कहना है कि अफसर पेयजल किल्लत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक करोड़ सत्तर लाख रुपये में सिर्फ दो नलकूप ही खोदे जा सके हैं। उनमें भी ढाई इंच पानी देना बताया जा रहा है। सैकड़ों की तादाद में हैंडपंप खराब पड़े हैं। अनशन पर श्रीनाथ, साकिब सिद्दीकी, नाहिद शेरू, फिरोज खान, शाहिद सिद्दीकी, बटलर खान, महबूब जुलूस, मोबीन पहलवान, कांग्रेस के राजू शफकत बैठे हैं।
जल संस्थान के अवर अभियंता विश्वलेंद्र नाथ ने बताया कि हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। नए नलकूपों के लिए नगर पालिका परिषद ने जल निगम को धन भी उपलब्ध करा दिया है। किल्लत वाली जगह पर टैंकर भेजे जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि तीन नलकूपों को पैसा जल निगम को पहले ही दिया जा चुका है। एक नए नलकूप की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। स्थान चयनित कर धन मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें