फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या हो तो कंट्रोल रूम को बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। संभावित बाढ़ व सूखे की तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने ली। बैठक में सभी संबंधित विभागों को तैयारी शुरू करने संबंधी कार्य योजना बनाने के लिए कहा। पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या पर कंट्रोल रूम नंबर 05282-221196 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बाढ़ से निपटने के लिए नावों की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा। नाविकों व प्रधानों के मोबाइल नंबर जुटा लें। स्वास्थ्य विभाग हर जरूरी दवाइयों की व्यवस्था रखे। कंट्रोल रूम स्थापित कर फोन नंबर का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करें। बाढ़ चौकी की स्थापना कर गोताखोरों को चिह्तिन कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराएं। कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीडीओ विकास मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेशचंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा, सभी एसडीएम, सीओ सदर विवेक यादव, अधिशासी अभियंता मौदहा बांध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें