मुस्करा ब्लाक कार्यालय में कर्मचारियों की खाली पड़ी कुर्सियां।
- फोटो : HAMIRPUR
गहरौली। विकासखंड कार्यालय के कक्ष में बीडीओ के न बैठने के कारण कर्मचारी भी गायब रहते हैं। ऐसा ही नजारा सोमवार को देखने को मिला। दोपहर 11 तक बीडीओ अपने कार्यालय से गायब रहे। कार्यालय में सभी कुर्सियां खाली मिलीं। ग्रामीण ब्लाक परिसर में बीडीओ की तलाश करते मिले।
बीडीओ के कार्यालय में न बैठने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। सोमवार को 11 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। अपने कक्षों से कर्मचारी भी नदारत मिले। गहरौली निवासी राहुल अपनी समस्या लेकर जरूर घूमते मिले। बताया कि पिछले कई दिनों से दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। बीडीओ साहब ऑफिस में नहीं मिलते हैं। आरोप है कि बीडीओ दफ्तर की बजाय अपना ऑफिस आवास पर बनाए हैं। वह आवास से ही सारे काम निपटाते हैं। इस मामले में बीडीओ गोपाल यादव ने कहा सोमवार को मंडलायुक्त का दौरा लगा है। उनके पास राठ कार्यालय का प्रभार है। इसलिए वह राठ निकल आए थे। कुछ स्टाफ को उन्होंने सहयोग के लिए राठ बुला लिया है।