फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त को मिला सब कुछ ठीक

विज्ञापन
राठ के जराखर गांव का भ्रमण करते मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जराखर गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गांव की सभी व्यवस्थाएं देख प्रधान कमलेश राजपूत को सम्मानित किया। प्रधान ने गांव की गोशाला में 500 क्विंटल भूसे का दान किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वती देवी से राशन वितरण की जानकारी ली। वती ने बताया कि राशन मिल रहा है। पुत्र का विवाह होने पर एक यूनिट की बढ़ोत्तरी हुई है। मंडलायुक्त ने राशन कार्ड में एक युनिट बढ़ाने के निर्देश दिए। तालाब के पास बने रामजानकी मंदिर परिसर में पार्क निर्माण के निर्देश सीडीओ को दिए। बताया कि वर्ष 2017 से अभी तक गांव में 410 शौचालयों का निर्माण हुआ। इसमें एक सार्वजनिक शौचालय है। मंडलायुक्त ने कहा कि जराखर गांव समूचे बुंदेलखंड में आदर्श गांव है। इस अवसर पर डीएम डॉ.चंद्रभूषण, एसपी कमलेश दीक्षित, एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, सीओ अभय नारायण राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें