कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद होगी। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें कोई लापरवाही बरती गई तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती कर भंडारण का समुचित प्लान बनाया जाए।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में डीएम ने कहा पिछले साल की तुलना में इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है। इसे देखते हुए पर्याप्त संख्या में गेहूं क्रय केंद्र बनाने होंगे। कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी अच्छा मूल्य मिले, इसके लिए व्यापारियों द्वारा नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया जाए। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। केंद्र प्रभारियों को समय से प्रशिक्षण करा दिया जाए। बारदाना, रजिस्टर, नमी मापक यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बाट माप निरीक्षक कांटे की जांच करें। किसान का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ओला, पानी व आंधी से बचने की व्यवस्था रखी जाए। बैठक में
अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, डिप्टी कलेक्टर रवींद्र सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश यादव, कृषि अधिकारी डॉ. सरस तिवारी मौजूद रहे।