फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम रास्ते पर दलदल, नरकीय जीवन जी रहे लोग

विज्ञापन
लेवा गांव की दलदल युक्त सड़क में भरा बारिश का पानी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। विकासखंड क्षेत्र के लेवा गांव के ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव के अंदर का रास्ता मामूली बारिश में दलदल में तब्दील हो जाता है। इस रास्ते से गुजरना मुश्किल भरा होता है। पंचायत से निराश होने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से मार्ग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के अनिल कुमार ने कहा चपरौड़ा मोहल्ला में भोला की दुकान से भूरेलाल लेखपाल के आवास तक रास्ता दलदल भरा है। जिससे परेशानी होती है। इस बारे में बीडीओ ने कहा कि पूर्व में सीसी मार्ग बना था जो जर्जर हो गया है। पंचायत में बजट के आधार पर मरम्मत का काम कराया जाएगा। लेकिन कई माह बीतने के बाद काम नहीं हुआ है।
गंदा नाला बनी सड़क
लेवा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है उनके गांव में 10 साल पहले सड़क बनी थी। सड़क पूरी तरह ध्वस्त है। पूरे गांव का पानी सड़क से बहता है। अब यह सड़क गंदा नाला बन चुकी है। जिससे स्कूल के बच्चे व अन्य लोगों का निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

एक फीट गहरा तक दलदल
वृद्ध श्यामलाल ने बताया सड़क पर दोनों तरह मकान हैं। रास्ते में एक फीट से अधिक दलदल है। प्रधान से कहा गया, मगर उन्होंने अनसुना कर दिया। पहले कभी जिला पंचायत सदस्य विष्णु शिवहरे ने सीसी सड़क बनवाई थी। सड़क से बुजुर्गों का निकलना मुश्किल है।
सड़क पर घुटने तक दलदल
लेवा गांव की भगवनिया ने बताया सड़क पर घुटने तक दलदल है। उससे बचने को अगर किसी के दरवाजे के चबूतरे पर चढ़े तो वह नाराज होत है। रास्ते को लेकर सबसे ज्यादा समस्या है। मगर कोई सुनवाई नहीं है। बारिश के दिनों में और समस्या हो जाती है।
सड़क की दुर्दशा की जानकारी अभी तक उनके संज्ञान में नहीं थी। अब वह इसकी जांच कराएंगे और यदि क्षेत्र पंचायत या ग्राम पंचायत में धन उपलब्ध होता है तो इस काम को प्राथमिकता से कराएंगे। उन्होंने इस बात की चिंता जताई कि सड़क किनारे नाली न बनवाने से जल निकासी कैसे होगी। यह व्यवस्था करना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

-चित्रसेन सिंह, पीडी, प्रभारी बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें