कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते नोडल अधिकारी / महानिदेशक पर्यटन रवि कुमार एनजी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व नियंत्रण के संबंध में नोडल अधिकारी/महानिदेशक पर्यटन रवि कुमार एनजी ने रविवार को टीम-11 के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते अधिकारी व कर्मचारी सावधानी पूर्वक अपने काम करें। एहतियात जरूरी है। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। हर दो घंटे में साबुन से हाथ धुलें।
अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने सीएमओ से कहा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कोरोना वायरस व इसके रोकथाम के संबंध में प्रयोग की जाने वाली दवाओं व सावधानियों के बारे में बताएं। सभी अधिकारी व कर्मचारी दिन में दो बार पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से आक्सीजन की मात्रा को जरूर चेक करें।
सर्वे करने वाली टीम की आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी व सहायिका को पल्स ऑक्सीमीटर के कार्य विधि के बारे में जागरूक किया जाए। जिले में कम से कम 13 वेंटिलेटर की व्यवस्था की जाए।
इसके अलावा उन्होंने अन्य जरूरी उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।