गहरौली। एसडीएम अजीत परेश ने बीडीओ के साथ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बन रही स्थायी गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सचिवों/ प्रधानों को शीघ्र निर्माण पूरा कराकर अन्ना जानवरों को सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। उधर अलरा गौरा गांव में लेखपाल के न आने से जमीन की नापजोख नहीं हो पाई है। ऐसे में निर्माण कार्य अधर में लटका है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारी गोशालाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम ने बीडीओ भगत वर्मा के साथ उमरी, टीहर, मुगैचा, चिल्ली, इमिलिया, छानी, गुंदेला एवं मिहुना सहित एक दर्जन गांवों की गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को आश्रय स्थलों में मिली कमियों को दूर कर 15 दिन में निर्माण पूरा कर पशुओं को बंद करने के निर्देश दिए।
उधर अलरागौरा गांव में गोशाला निर्माण को लेकर लेखपाल गांव नहीं पहुंचा। जिससे जमीन की नपाई नहीं हो सकी है। एडीएम अजीत परेश ने बताया जमीनों को चिह्नित कर लिया गया है। कुछ जगह कार्य भी प्रारंभ हो गए हैं, जिसे 15 दिन के भीतर काम पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।