फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की फटकार के भागे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बीते शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जायजा लेने आए जलशक्ति मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त न मिलने पर सीएमओ को फटकारा। इसी के बाद रविवार रात बाढ़ पीड़ितों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग जुट गया। देर शाम सीएमओ डॉ. एके रावत ने डॉक्टरों की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में दवाएं वितरित कराईं। टीम को कोई भी व्यक्ति बीमार अवस्था में नहीं मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 45 टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगाई है। रविवार देर शाम सीएमओ डॉ. एके रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. अजय कुमार फुटपाथ पर डेरा जमाए लोगों के बीच पहुंचे। सभी की सेहत का हालचाल लिया। साथ ही क्लोरीन की दवा वितरित की। बीस लीटर पानी में एक गोली डालने के 20 मिनट बाद पानी पीने की सलाह दी।
सीएमओ ने बताया उल्टी-दस्त, बुखार से बचाव को लेकर 170 बाढ़ पीड़ितों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई गई है। बताया जब नदियों का जलस्तर नीचे उतरेगा संक्रामक बीमारियों के ज्यादा फैलने की संभावना होती है। लिहाजा लोगों को अभी से होशियार कर दिया गया है। भ्रमण के दौरान कोई बीमार व्यक्ति नहीं मिला। सोमवार को डॉ. संजीव त्रिपाठी और डॉ. एके कुशवाहा की टीम ने यमुना की बाढ़ से घिरे मेरापुर का भ्रमणकर बाढ़ पीड़ितों को दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें