फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा में तीन लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। बेतवा नदी में शनिवार को माताटीला बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। जिससे रविवार को बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। प्रशासन लगातार नजर बनाए है। सरीला क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास से निकली बेतवा नदी किनारे बने प्राचीन बालाजी घाट का मंदिर डूब गया है। माताटीला बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़े जाने से जलस्तर और बढ़ रहा है।
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर बेतवा नदी बह रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों व मछुआरों को नदी के तरफ न जाने की अपील भी की है। जिससे क्षेत्र के निचले इलाकों के गांव हरदुआ, बडेरा, विरहट, इस्लामपुर, जिटकिरी, जमौड़ी, इछौरा, बेंदा, चंडौत, बसरिया, रिरूवा, खंडौत, जलालपुर, भेड़ी डांडा, कुपरा समेत अन्य गांवों में अलर्ट किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें