फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रदेश मंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

विज्ञापन
हमीरपुर में शहर के श्रीविद्या मंदिर राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित को राहत सामाग्री देते जलशक्ति मं? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा, पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। बाढ़ को लेकर 36 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। 131 वोट, गोताखोर व एक प्लाटून पीएसी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा चंबल से 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हमीरपुर, इटावा, औरैया, जालौन आदि जिले प्रभावित हैं। इसके लिए एक रणनीति के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत और उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री शनिवार को शाम कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था चुस्त न होने पर सीएमओ को फटकार लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं समेत पत्रकारों को बाहर जाने की बात कही। बैठक समाप्त कर श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर परेड ग्राउंड पहुंचे। जहां से हेलीकाप्टर से रवाना हो गए। इससे पहले पत्रकारों से वार्ता में कहा जिले में नगरीय समेत तीन स्थान यमुना और बेतवा नदी से प्रभावित हैं। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए अच्छी तैयारी की है। बाढ़ से प्रभावित 1327 लोगों को राशन सामग्री, दवाएं और कपड़े उपलब्ध कराए जाने की रणनीति तय की गई है। बताया बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रकाश व्यवस्था और उनके पशुओं को चारा व भूसा, दवाओं के भी इंतजाम कराए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा बाढ़ को लेकर 36 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। 131 वोट, गोताखोर व एक प्लाटून पीएसी की व्यवस्था की गई है। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों के लिए पंचायत स्तर तक नोडल अधिकारियों को लगाया जा रहा है। इससे पहले जलशक्ति मंत्री का पुलिस परेड ग्राउंड में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित और जनप्रतिनिधियों ने स्वागात किया।
विज्ञापन

राजघाट बांध से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी
हमीरपुर। राजघाट बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़े जाने का असर रविवार सुबह दिखाई देगा। खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही दोनों नदियों का पानी शहर के निचली बस्तियों के साथ गांवों में भी घुसने लगा है। जिससे लोग ऊपरी हिस्सों में डेरा डाले हैं।
केंद्रीय जल आयोग के एसडीओ संदीप सिंह ने बताया मौजूदा समय में बेतवा नदी का जलस्तर 105.13 मीटर है। यह नदी दो सेमी प्रति घंटा के हिसाब से बढ़ रही है। कहा राजघाट बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो अभी मुहाना तक आने की सूचना है। अभी नदी का जलस्तर 105.13 मीटर है। बताया अभी दो दिन यमुना घटेगी।
इसके बाद चंबल का पानी आने पर फिर बाढ़ जोर पकड़ेगी। बताया यमुना नदी करीब पांच घंटे से ठहरी हुई है। इसके बावजूद खतरे के निशान से ऊपर 2.498 मीटर बह रही है। उधर मौदहा बांध (निर्माणखंड) के अधिशासी अभियंता तरन पाल सिंह ने बताया शुक्रवार को बांध से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी निकल रहा है। कहा यमुना नदी थम गई है।
बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे 12 परिवार
हमीरपुर। यमुना व बेतवा नदी में बढ़ रहे जलस्तर से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ऐसे लोग राहत शिविरों में राजस्व विभाग की टीम मदद के लिए पहुंच रही है। नगर में श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज व राजकीय डिग्री कालेज कुछेछा को राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें बाढ़ पीड़ितों के पहुंचने का क्रम शुरू है। श्रीविद्या मंदिर में जौहरिया डेरा निवासी छुटकू, उज्जवल, पप्पू, धनीराम, बिंदन, किशनपुर, गुलाब, विमला, जीतू, बिटोला, राजकुमार व छोटे आदि परिवार सहित ठहरे हैं। वहीं कुछेछा राठ रोड में बाढ़ प्रभावित लोगों ने स्टेट हाईवे किनारे ही अपना सामान रखा है।
बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट व राहत सामग्री वितरित करने का भी काम शुरू हो गया है। सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, चेयरमैन कुलदीप निषाद आदि ने बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट वितरित किए। वहीं आपदा सहायता ग्रुप की टीम के सदस्य डॉ. सुरेश कुमार, वार्ड 14 सभासद संध्या वर्मा, राजे लंबरदार, श्यामबाबू, अमित वर्मा, राजेंद्र श्रीवास आदि ने लंच पैकेट व राहत सामग्री के साथ तिरपाल आदि वितरित किए।
सुरौली बुजुर्ग में चल रहीं नाव
भरुआसुमेरपुर। सुरौली बुजुर्ग में बाढ़ का पानी घुसने से कई मकान जलमग्न हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। राजस्व टीम ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। बाढ़ से उफना रही यमुना का पानी क्षेत्र के गांवों में घुसने लगा है। प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने राजस्व व पुलिस प्रशासन को सूचित किया। पुलिस चौकी सुरौली में तैनात पुलिसकर्मी, लेखपाल नत्थू, प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों मे पहुंचाने के साथ मदद पहुंचाने का कार्य शुरू कराया है।
रपटा डूबने पर नाव से हो रहा उतारा
मौदहा। केन नदी में बढ़ते जलस्तर से गढ़ा के मुख्य मार्ग का रपटा डूब चुका है। राजस्व व पुलिस विभाग की टीमें लगी हैं। आवश्यक कार्य के लिए ही ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने गांव पहुंच बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया पानी कम नहीं हो रहा बल्कि रपटा के ऊपर पानी और बढ़ा है। उन्होंने कहा किसवाही गांव में भी लोगों को आने जाने की समस्या है। चंद्रावल नदी का पानी मार्ग में भरने से नाव से नदी पार करते हैं जो जोखम भरा है। ग्रामीणों को हिदायत दी वह बाढ़ के समय नाव पर न चलें।

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जलशक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

राठ स्टेट हाईवे किनारे गृहस्थी रखे बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट देते विधायक व चेयरमैन कुलदीप निषा?- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते जलशक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह।- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में कलौलीतीर गांव में घुसा बेतवा नदी का पानी।- फोटो : HAMIRPUR

शहर बेतवा घाट मोहल्ले में नाव पर सामान रखे लोग।- फोटो : HAMIRPUR

शहर में नाव पर बैठकर निकलते बाढ़ पीड़ित।- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर।- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ले के मकानों में घुसा बाढ़ का पानी।- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में हाईवे के किनारे भरा बेतवा नदी के बाढ़ का पानी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें