हमीरपुर। बाढ़ से तटवर्ती ग्रामीण इलाकों में पानी भर जाने से ग्रामीणों के मकान गिरने व पानी भरने से लोगों को घर छोड़ने पड़े। इस दौरान कुछ लोग राहत सामग्री न मिलने से आक्रोशित दिखे। बुुधवार को उन्होंने एसपी कार्यालय के नजदीक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हाईवे किनारे व चौरा देवी मंदिर परिसर में डेरा डाले बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री व लंच पैकेट बांटे, लेकिन कुछ लोग राहत सामग्री व लंच पैकेट न मिलने से लोग आक्रोशित दिखे। आरोप लगाया उन्हें अभी तक खाद्य व राहत सामग्री नहीं मिली है।
बुधवार को तहसील राहत सामग्री लेने पहुंचे। मगर उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं आया तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास तहसील रोड पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम की जानकारी होते ही एसडीएम संजीव साक्य व सीओ अनुराग सिंह ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और सभी को शीघ्र ही राशन सामग्री दिए जाने का आश्वासन दिया। जिस पर लोगों ने जाम खोला। जाम करीब 15 से 20 मिनट लगा रहा। (संवाद)