फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को दी आवास योजना की चाभी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के गृह प्रवेश और चाभी वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। कार्यक्रम का एनआईसी में सीधा प्रसारण देखा गया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 3603 व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 58, कुल 3661 लाभार्थियों को चाभी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक युवराज सिंह रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार से सिर्फ आवास ही निर्मित नहीं कराए, बल्कि आवास के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों को गैस कनेक्शन, पेयजल, शौचालय व 90 दिन की मजदूरी और आयुष्मान भारत कार्ड दिए जा रहे हैं। उन्होंने लाभार्थियों से कहा अन्य जरूरतमंद लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार उनके उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए, योजना के लाभार्थी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें