फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाओं के खात्मे को कराया अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। बारिश कम होने से किसान परेशान हैं। वहीं एक साल से फैली कोरोना महामारी के बीच संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए गांवों में अनुष्ठान शुरू हैं। ग्रामीण भोज के कार्यक्रम करा रहे हैं। जिसमें पशुओं को भोजन कराया जा रहा है। बुंदेलखंड में मान्यता है कि सूखा, बाढ़ या बीमारियां फैलने पर पशुओं समेत मानव सेवा कर लोगों को आपदाओं से बचाया जाता है।
विज्ञापन

मंकराव गांव में ओमप्रकाश वर्मा कोटेदार और राकेश कुमार ने गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मानव और पशुओं को भोजन कराया। बताया क्षेत्र में एक दशक से बेहद कम बारिश हो रही है। जिससे परेशान किसान पलायन को मजबूर हैं। इसलिए विशेष अनुष्ठान कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें