फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड कुरारा के परिषदीय विद्यालयों का बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिला समन्वयक समग्र शिक्षा के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित मिले शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में अन्य कई विद्यालयों में अभिलेख अधूरे पाए जाने समेत अन्य कमियां मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए सतीश कुमार ने बताया गुरुवार को भैदन डेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां शिक्षामित्र क्षमा शुक्ला बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिली। जिनका एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मनकी कला में प्रधानाध्यापक योगेश यादव व मनकी खुर्द में सहायक अध्यापक जयदीप सचान अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सरसई, मनकी खुर्द, मनकी कला, भैदन डेरा, हरौलीपुर, ददरी, मिश्रीपुर, शिवनी गांव के विद्यालयों का निरीक्षण किया।
जहां अध्यापकों ने प्रतिदिन अभिभावकों व बच्चों से किस विषय पर चर्चा करनी है। उसकी कार्य योजना शिक्षक डायरी में नहीं मिली है। इसी प्रकार प्रेरणा साथियों को चिह्नित कर उन्हें विद्यालय के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ने की कार्य योजना न बनाने, ई पाठशाला के संबंध में कोई प्रयास न करने, शिक्षकों के मध्य बच्चों का कक्षावार विभाजन कर उनकी पढ़ाई की समीक्षा करना नहीं पाया गया। इसी प्रकार की अन्य कमियां पाए जाने पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें