फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार व ग्राम प्रधान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा ( हमीरपुर)। थाना कुरारा में विधान सभा चुनाव में सहयोग करने पर ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरी (चौकीदार) सम्मान समारोह हुआ। डीएम व एसपी ने प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व चौकीदारों को ड्रेस किट का वितरण किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण व पुलिस अधीक्षक केके दीक्षित क्षेत्र के 16 चौकीदारों को साइकिल व 36 ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि चौकीदार ग्राम की पुलिस की प्रथम कड़ी है। इनको ग्राम पंचायत की हर गतिविधि की खबर थाने तक पहुंचाने का कार्य ईमानदारी से करनी होगी। वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम प्रधान गांव का जिम्मेदार नागरिक होता है। गांव मे शांति का माहौल कायम रखने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन के बाद दोनों अधिकारियों ने थाने से लेकर मनकी तिराहे तक पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को लेकर पैदल गश्त कर हकीकत देखी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, नगरपंचायत अध्य्क्ष श्रीकांत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सजंय गुप्ता,थाना प्रभारी सजंय कुमार सिंह, तौफीक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें