फोटो 09 एचएएमपी 15- राठ-उरई मार्ग पर चिकासी पुल पर होता वेयरिंग कोट का काम। संवाद
- फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी सरीला (हमीरपुर)। जनपद को जालौन जिले से जोड़ने वाला बेतवा नदी पर स्थित चिकासी-मोहाना पुल की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। 17 एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जा चुके हैं और वेयरिंग कोट भी डाल दिया गया है। कोट सूखने के बाद 16 मार्च से पुल पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
साल 1983 में बेतवा नदी पर चिकासी व मोहाने के बीच पुल का निर्माण हुआ था। रखरखाव के अभाव में और बालू भरे ओवरलोड ट्रक निकलने से पुल जर्जर हो गया था। अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित होने पर प्रशासन की नींद टूटी और पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से काम शुरू हुआ। इसके लिए यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था।सनराइजर्स इंजीनियरिंग कंपनी पुल की मरम्मत का काम करा रही है। इस अवधि में पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने और सतह को मजबूत करने का काम किया गया।