फोटो 27 एचएएमपी 43- शनिवार के अंक में प्रकाशित खबर का पीडीएफ
हमीरपुर। जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर शनिवार को प्रशासन का चाबुक चला और विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 143 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान इन वाहनों से काली फिल्म, गलत नंबर प्लेट व वाहनों पर अंकित जातिसूचक शब्दों को हटवाया गया।
शनिवार के अंक में जाति लिखे वाहनों का भौकाल, सरपट दौड़ रहे काॅलम से प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देश पर सीओ यातायात शाहरुख खान व यातायात प्रभारी हरवेंदर सिंह ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 143 वाहनों के चालान काटे हैं।
सीओ यातायात ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारना तथा सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन वाहनों की चेकिंग की गई जो सड़क सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे थे। वाहनों पर लगी काली फिल्मों की जांच की गई और उन्हें हटवाया गया। गलत नंबर प्लेट, वाहनों पर अंकित जाति सूचक शब्दों तथा अन्य नियम उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने वाहन चालकों तथा आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।
फोटो 27 एचएएमपी 43- शनिवार के अंक में प्रकाशित खबर का पीडीएफ