फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कलश यात्रा में बच्चों की झांकियों ने मन मोहा

Sun, 28 Sep 2025 03:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 41= कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मन मोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने किया साथ ही विभिन्न रूपों में सजी मनमोहक झांकियों का पूजन अर्चन संपन्न किया। गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में बनी यज्ञशाला से प्रारंभ हुई कलश यात्रा पेट्रोल पंप, विद्या मंदिर, रमेड़ी तिराहा व सुभाष बाजार होते हुए पुन: यज्ञशाला में समाप्त हुई। झांकियों में भारत माता, वनवासी राम, लक्ष्मण, सीता, लक्ष्मी बाई, राधा-कृष्ण, रानी दुर्गावती आदि आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के समापन में मां गायत्री की मंगला आरती की गई।इस दौरान कामिनी निगम, संजीव सैनी, राम कुमारी यादव, बिट्टू बहन, माया सचान, प्रमिला पांडे, प्रीति तिवारी, अमित तिवारी, गोपाल कृष्ण गुप्ता, चंद्रा, शोभा, मनोज, अमित शर्मा मौजूद रहे।

फोटो 27 एचएएमपी 41= कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें