फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चालान कटे, जुर्माना वसूला... फिर भी नहीं सिखा सके नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। यातायात विभाग बीते वर्ष की तुलना में 400 कार्रवाई अधिक करने के बाद भी लोगाें को नियमों के पालन का पाठ नहीं पढ़ा सका। यातायात माह के अंतिम दिन भी लोग नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाते दिखे। मौजूदा वर्ष में गलत ढंग से वाहन चलाने पर 8,26,950 रुपये का जुर्माना किया गया। जिसमें 1.38 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता को लेकर हर वर्ष नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। जिसमें परिवहन व यातायात विभाग द्वारा जागरूकता गोष्ठियों के साथ कार्रवाई कर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। बीते वर्ष यातायात विभाग द्वारा करीब 6,800 चालान किए गए। जिसमें सबसे अधिक हेलमेट न लगाने के मामले रहे। वहीं 14 वाहन सीज किए गए। जबकि इस वर्ष विभाग द्वारा यातायात माह में पांच कॉलेजों के साथ कुल आठ स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

वहीं 7,211 वाहनों का चालान किया। जिसमें 51 वाहन सीज किए गए। साथ ही 8,29,650 रुपये का जुर्माना लगाया। जिसमें से 1.38 लाख रुपये वसूल भी किए। इसके बाद भी गुरुवार को यातायात माह के समापन पर भी विभाग लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक करने में नाकाम साबित हुआ। समापन के दिन जहां मुख्यालय के बस स्टैंड में एक बाइक पर तीन लोग सवार दिखे। वहीं नगर पालिका गेट के सामने बाइक चालक मोबाइल पर बात करते दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा एनएच-34 पर बाइक में सवार चार लोग दिखे जो यातायात माह में दी गई सीख का मजाक उड़ाते समझ में आए। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें