फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के विरोध में कैंडल मार्च

Sat, 05 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हाथों में कैंडल लेकर घायल बच्ची की दीर्घायु की कामना करते एनडीपीएस के बच्चे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान सैनिकों द्वारा बरपाए जा रहे कहर के विरोध में शुक्रवार को न्यू देहली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान से छद्म युद्ध रोकने व शांति से जियो और जीने दो का आह्वान किया। वहीं व्यापार मंडल ने भी शहीद सैनिकों व घायल सैनिकों की दीर्घायु के लिए देवदास मंदिर में हवन पूजन किया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने बताया कि जम्मू कश्मीर व अन्य सीमाओं पर पाकिस्तानी सैनिक गोलीबारी कर युद्ध की स्थिति पैदा कर रहे है। जिसमें एक 14 माह की नन्हीं परी भी घायल हुई है। उधर बच्चों ने नन्हीं परी के जल्द स्वस्थ होने व छद्म युद्ध रोकने के साथ शांति से जियो और जीने दो का नारा देकर कैंडल मार्च निकाला।

विद्यालय संचालिका कल्पना सिंह, शिक्षक आशीष दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, सरोज, अनुराग की अगुवाई में बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में दिया, गुंजन, अंशिका, आस्था, राशी, अर्चिता, अवनी, अविका, आयुषी, काव्या आदि बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके साथ ही व्यापार मंडल ने देवदास मंदिर में शहीद सैनिकों की याद में व घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन पूजन किया। इस दौरान एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति, डा.श्रेया, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, सूर्यकुमार तिवारी, सब्बल अवस्थी, सभासद अनिल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें