मौदहा/कुरारा/मुस्करा। तीन गांवों में शनिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। पशुओं का इलाज करने के साथ कृत्रिम गर्भाधान व बधियाकरण के साथ ही होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई।
गुरदहा में भाजपा मंडल महामंत्री अनूप सिंह व प्रधान प्रदीप कुमार यादव ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में ढाई सौ से अधिक पशुओं की परीक्षण किया गया। दो पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान तथा 6 पशुओं का गर्भ परीक्षण व चार का बधिया करण किया गया। डॉ. विवेक कुमार ने पशुओं में विभिन्न बीमारियों और बचाव से संबंधित जानकारी दी।
कुरारा संवाद न्यूज प्रतिनिधि के अनुसार भैंसापाली गांव में आयोजित शिविर का मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने शुभारंभ किया। पशु चिकित्सा अधिकारी मिश्रीपुर डॉ.अमित जायसवाल ने योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.एसपीएस सोमवंशी ने संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
मुस्करा संवाद न्यूज प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान मुन्ना तिवारी ने गोवंश का पूजन कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में 750 पशुओं का पंजीकरण किया गया। 515 मवेशियों को कीड़ों की दवा पिलाई व पांच पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान, छह बछड़ों का बधियाकरण एवं अन्य की सामान चिकित्सा की गई।