फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तपोभूमि से केबिल और रेलिंग के पाइप उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। तपोभूमि प्रांगण में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिवाली की रात चोरों के महिला मंडल भवन की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग के पाइप, सबमर्सिबल की केबल और बिजली कनेक्शन की केबल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


तपोभूमि आश्रम के महंत सुखानंद महाराज ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि चोर पीएचसी के पास स्थित महिला मंडल भवन की जाली काटकर अंदर घुसे और कीमती सामग्री ले गए। इससे पहले भी चोर विद्युत पोल की चोरी का प्रयास हो चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से पौधों में लगाए गए दो लोहे के टीगार्ड भी चोरी हो गए हैं। महंत ने आरोप लगाया कि शाम होते ही तपोभूमि प्रांगण में अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की है। फैक्टरी चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने कहा कि गश्त लगाई जा रही है। चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें