कुरारा (हमीरपुर)। प्रशासन ने पतारा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर कामकान बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया। मकान ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बना था। पूर्व प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पुत्र पर हत्या, लूट, गैंगेस्टर एक्ट, पुलिस मुठभेड़ व अवैध वसूली जैसे करीब 30 से अधिक मामले दर्ज हैं।
कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव निवासी पूर्व प्रधान स्व. बीर सिंह यादव का पुत्र रोहित यादव जिले का टापटेन अपराधी है। लेखपाल रमेश ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर हरेहठा रोड पर ग्राम समाज की 870 वर्ग मीटर (आधा बीघा) बेशकीमती जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए था। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तहसीलदार की अदालत में चलता रहा है। जहां से मुकदमा हारने के बाद अदालत ने नोटिस जारी कर कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोपी ने अदालत के आदेश को न मानते हुए कब्जा बरकरार रखा। दहशत कि चलते इसके खिलाफ कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। हालांकि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लोगों ने सराहा है। तहसीलदार मो. असलम ने बताया कि अवैध निर्माण हटाया गया है। आरोपी रोहित यादव से 5.16 लाख रुपये की वसूली की जाएगी।
-मां बाप रहे प्रधान बेटा निकला अपराधी
पिता बीर सिंह यादव पूर्व में गांव के प्रधान रह चुके हैं। उनकी मौत के बाद बेटे की दबंगई के चलते सपा शासन काल में हुए प्रधानी चुनाव में मां को चुनाव लड़ाकर जीता था। तभी ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण करा लिया था।
इनसेट
जेल में बंद है हिस्ट्रीशीटर
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीस से अधिक मामले उनके थाने के साथ अन्य जनपदों में दर्ज हैं। इसमें कुरारा, सिसोलर, घाटमपुर थाने में सर्वाधिक मामले हैं। बताया कि आरोपी जनपद का टापटेन अपराधी है। जिसने वर्ष 2020 में पुलिस पर फायरिंग की थी।
हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया था। इस पर तहसीलदार की अदालत में मुकदमा चलता रहा है। वहां से हार जाने पर उसे अवैध कब्जा हटाने को नोटिस दिया गया, लेकिन उसने अवैध कब्जा नहीं हटाया। इस पर सीओ सदर विवेक यादव, राजस्व और भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर चलवा कर अवैध कब्जा ढहाने की कार्रवाई की गई है।
संजय कुमार मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम
फोटो 20 एचएएमपी 02 पतारा गांव में कब्जाई गई ग्राम समाज की अवैध जमीन पर चलता बुलडोजर। संवाद
फोटो 20 एचएएमपी 03 चप्पे-चप्पे में तैनात पुलिस बल। संवाद
फोटो 20 एचएएमपी 04 मौके पर मौजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय मीणा व सीओ सदर विवेक यादव। संवाद