फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमलैहड़ में एसडीएम ने रोपे पौधे

विज्ञापन
पौधे रोपते हुए एसडीएम नादौन विजय धीमान व अन्य लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। रेडक्रॉस के सहयोग से वन विभाग ने 72वां उपमंडलस्तरीय वन महोत्सव बुधवार को अमलैहड़ पंचायत में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नादौन विजय धीमान ने की। जबकि वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास दत्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम विजय धीमान ने पर्यावरण संरक्षण पर पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वहीं, विकास दत्ता ने कहा कि महिला मंडल भवडां के सहयोग से क्षेत्र भर में 400 पौधे रोपे गए, जिनमें से 100 पौधे अर्जुन, 100 पौधे खैर, 100 पौधे शीशम तथा 100 पौधे जामुन के रोपे गए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अभी क्षेत्र में और भी पौधे रोपे जाएंगे। रेडक्रॉस के सौजन्य से आयोजित इस अभियान के दौरान अमलेहड़ पंचायत के प्रतिनिधियों सहित नायब तहसीलदार संजीव कुमार, वन विभाग की ओर से बीट प्रभारी रमेश चंद, निरीक्षक अमित शर्मा, नेहा, सुनील व बलदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें