महोबा जिले के थाना श्रीनगर पिपरामाफ गांव निवासी नीरज सिंह पुत्र पुत्र फूल सिंह जालौन जिले के थाना आटा के गुरू का इटौरा गांव निवासी अपने साले की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे झबरा चौराहा चण्डौत के पास बोलेरो गाड़ी का अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार राजवीर सिंह (40) पुत्र मोनू सिंह राजपूत, मंजे (15) पुत्र चन्दन सिंह, आरती (35) पत्नी नीरज सिंह, अनुष्का (10) पुत्री नीरजसिंह, राधिका (09) पुत्री नीरज सिंह, दीपिका (05) पुत्री नीरज सिंह, कृतिका (06) पुत्री नीरज सिंह, अंकित (30) पुत्र रणविजय सिंह, नीरजसिंह (45) पुत्र फूलसिंह, मलखान (50) पुत्र गयादीन यादव (चालक) गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना के बाद मौके पर जरिया थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु सीएचसी सरीला जे जाया गया। जहां चिकित्सको ने दो सगी बहनों अनुष्का व राधिका और बच्चियों की मां आरती पत्नी नीरज सिंह को मृत घोषित कर दिया है। अंकित सिंह व मलखान यादव को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।
अन्य घायलों का सीएचसी सरीला उपचार सीएचसी सरीला मे किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष यादव ने घटना के बाद सीएचसी सरीला में घायलों का जायजा लिया है। सीओ आशीष यादव ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के पीछे का टायर फट गया जिससे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के नीचे कई बार पलट गई सूचना के बाद मौके घायलों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया जहां दो बच्चियों व मां की मौत हुई है, दो अन्य गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।